रिफाइनरी मुद्दे पर जवाब देने से बच रही है भाजपा सरकार – अशोक गहलोत

0
70
- Advertisement -

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आरोप – भाजपा सरकार रिफाइनरी मुद्दे राज्य सरकार पर लगाया आरोप

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार ने वर्ष 2025-26 के बजट की घोषणा संख्या 158 में पचपदरा-बालोतरा स्थित रिफाइनरी को अगस्त 2025 से उत्पादन शुरू करने की बात कही थी।

उन्होंने सवाल उठाया कि कल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रिफाइनरी का दौरा तो किया, लेकिन अपने बयानों और सरकारी प्रेस नोट में उत्पादन शुरू होने की तारीख का कोई जिक्र तक नहीं किया। इस आश्चर्यजनक चुप्पी से जनता के बीच संदेह की स्थिति बन रही है।

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कोविड जैसी परिस्थितियों के बावजूद रिफाइनरी का काम तेजी से हुआ और 80 प्रतिशत से अधिक काम पूरा कर लिया गया था। लेकिन भाजपा की लेटलतीफी के कारण 37 हजार करोड़ की यह परियोजना अब एक लाख करोड़ रुपये की लागत पार कर चुकी है।

उन्होंने याद दिलाया कि 2013 में इस परियोजना का शिलान्यास हुआ था, परंतु सरकार बदलने के बाद काम रोक दिए जाने के कारण ही इसकी लागत में कई गुना वृद्धि हुई।

गहलोत ने सवाल किया कि “डबल इंजन की सरकार के बावजूद आखिर रिफाइनरी का काम धीमी गति से क्यों चल रहा है?”

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here