जयपुर हेरिटेज वार्ड 63 उपचुनाव : टिकट पर बवाल, विधायक अमीन कागजी पर तानाशाही के आरोप

0
179
- Advertisement -

जयपुर हेरिटेज नगर निगम वार्ड 63 उपचुनाव : टिकट को लेकर बवाल

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। हेरिटेज नगर निगम वार्ड 63 में पार्षद सुशीला मीणा के निधन के बाद हो रहे उपचुनाव में टिकट वितरण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस विधायक अमीन कागजी द्वारा भानु सैनी को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर विरोध सामने आया है।

सैनी कॉलोनी में मैं ही नहीं खोलने दिया प्रत्याशी को कार्यालय

जानकारी के अनुसार, सैनी कॉलोनी में स्थानीय लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव कार्यालय तक खुलने नहीं दिया। लोगों का कहना है कि टिकट देने में उनकी राय को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया गया और विधायक अमीन कागजी ने तानाशाही रवैया अपनाया।

दिवंगत पार्षद के पति ने भी उम्मीदवार खड़ा किया

इसी बीच, दिवंगत पार्षद सुशीला मीणा के पति ने भी अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। इससे कांग्रेस प्रत्याशी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी गुटबाजी की स्थिति बनी हुई है और जनता का गुस्सा विधायक के खिलाफ दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस उम्मीदवार की बढ़ सकती है परेशानी

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि स्थानीय असंतोष शांत नहीं हुआ तो कांग्रेस को उपचुनाव में कड़ा मुकाबला झेलना पड़ सकता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here