भिवाड़ी पुलिस ने लाखों की लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

0
86
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अरुण शर्मा की रिपोर्ट
भिवाड़ी (खैरथल तिजारा)

भिवाड़ी पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई

भिवाड़ी । भिवाड़ी पुलिस में 5.70 लाख की लूट का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  थाना चौपानकी व भिवाड़ी की स्पेशल टीमों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जेसीबी खरीदने के नाम पर तेलंगाना निवासी युवक से 5.70 लाख की लूट का सनसनीखेज मामला सुलझा लिया, मामले में साकिर उर्फ भटला, इरफान और ईसब को गिरफ्तार कर लूटी गई नकदी में से ₹4,98,500 की बरामदगी कर ली गई है  ।  आईजी जयपुर रेंज के निर्देश, एसपी प्रशांत किरण व ASP अतुल साहू के नेतृत्व और निरीक्षक नाथूलाल के निर्देशन में गठित टीम ने हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर दबिश देकर अपराधियों को धर दबोचा, साइबर सेल और पुलिस टीमों की बेहतरीन समन्वय से इस वारदात का 10 दिन में पर्दाफाश कर भिवाड़ी पुलिस ने लूटेरों को मुँहतोड़ जवाब दिया। जबरदस्त टीमवर्क, सटीक खुफिया जानकारी और तेज एक्शन भिवाड़ी पुलिस को सलाम जिसमें धर्मेंद्र कानि.1226 थाना भिवाड़ी और रजत कानि.684 साइबर की अहम भूमिका रही।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here