Home latest केजरीवाल ने दिया इस्तीफा, आतिशी होगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

केजरीवाल ने दिया इस्तीफा, आतिशी होगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली । (विशेष संवाददाता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज उपराज्यपाल विनय सक्सेना को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया, उनके साथ आतिशी और चार मंत्री मौजूद रहे । दिल्ली सरकार ने 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है । सत्ता परिवर्तन पर भाजपा ने कहा कि मेक ओवर करने से आम आदमी पार्टी के दाग नहीं छुपेंगे । इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की दाल नहीं करने वाली है बीजेपी सरकार बनाएंगी।

आतिशी को चुना गया विधायक दल की नेता

इससे पूर्व आतिशी मार्लेना को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया गया। केजरीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई। बैठक में आतिशी मार्लेना के नाम पर प्रस्ताव रखा । इस पर सभी विधायकों ने सहमति जताई। दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने आतिशी के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि हमने विकट परिस्थितियों में फैसला लिया है । केजरीवाल की ईमानदारी पर कीचड़ उछाला गया, जनता जब तक उसे नहीं चुनती है वे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। आतिशी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं अपने गुरु अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। आप मुझे बधाई मत दीजिए ,माला मत पहनाइएगा,मेरे लिए दिल्ली वालों के लिए दुख की घड़ी है, न कि उनके चेहते ,लाडले मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना पड़ रहा है। इस बीच आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि जिसके परिवार ने आतंकी अफजल गुरु के लिए लड़ाई लड़ी, उसे आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री बना दिया । भगवान दिल्ली की रक्षा करें, दिल्ली के लिए आज बहुत दुख का दिन है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version