Home latest रामकुमार नवोदयन राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित

रामकुमार नवोदयन राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित

0

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया सम्मानित

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। जयपुर में नवोदय फैमिली वर्ल्डवाइड द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया । जिसमें नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवायें दे रहे हैं उनको सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम के लिए देश के नवोदय विधालय के 500 लोगों को चुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे । जिन्होंने नवोदय परिवार के सदस्यों को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। इसमें शिक्षा क्षैत्र से अभिषेक भारद्वाज, रामकुमार रैगर, सरकारी कर्मचारियो से प्रदीप सिंह, रामजीलाल और होटल्स क्षैत्र से नाथूराम पंकज का चयन किया गया।

यह पुरस्कार नवोदय विद्यालय के पूर्व गुुरूजनों व नवोदय फैमिली वर्ल्डवाइड के संस्थापक सीताराम नारनौलिया की उपस्थिति में दिया गया। अभिषेक भारद्वाज नें जवाहर नवोदय विद्यालय पावटा से अपनी पढाई पुरी कर हिंगोनिया ग्राम में शहीद भगत सिंह बी एड कालेज कि स्थापना की।रामकुमार रैगर जवाहर नवोदय विद्यालय कुचामन सिटी से पढ़कर अब आई टी क्षेत्र में लोगों की सेवाएं कर रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version