यूक्रेन से लौटे छात्र, छलके खुशी के आंसू

0
140
- Advertisement -

मुंबई। यूक्रेन के रोमानिया के बूखापेस्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट से 219 छात्रों का दल पहुंचा। मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सभी छात्रों की अगुवानी की। गोयल ने छात्रों से जानकारी ली की उन्हें किसी तरह की कोई तकलीफ तो नहीं हुई। इस पर सभी छात्रों ने संतोष जताया। लेकिन छात्रों ने वहां फंसे अन्य हजारों छात्रों को भी स्वदेश लाने की अपील की। मुंबई नगर पालिका ने भी छात्रों के ठहरने का इंतजाम किया है।

वहीं राजस्थान सरकार की ओर से फ्लाइट से आने वाले छात्रों को रिसिव करने के लिए राजस्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। आपको बता दे कि भारतीय छात्रों की वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुस के राष्ट्रपति पुतिन से भी वार्ता की थी। भारतीय दूतावास लगातार वहां वतन वापसी के लिए प्रयासरत था। कुछ छात्रों के अभिभावक मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें लेने पहुंचे। अधिकांश स्टूडेंट एमबीबीएस के है। जो वहां रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे है। स्टूडेंटस ने मंत्री के साथ सेल्फी भी ली। अभिभावकों ने भी सरकार के प्रयास की सराहना की।

- Advertisement -
Previous articleपुरानी पेंशन योजना लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार
Next articleओम प्रकाश बैरवा और महेंद्र खड़गावत बने आईएएस
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here