युवा दिवस मनाया

0
71
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई उनियारा द्वारा युवा दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर शनिवार शाम को दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया जबकि 12 जनवरी को युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई ।जिसमें भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके सभी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए ।प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डोली हाडा ने उपस्थित युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र के प्रति कार्य करने का संदेश दिया ।अन्य कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर भाग संयोजक मोहित मीणा ,नगर मंत्री अमन जैन पूर्व नगर मंत्री मानवेंद्र सिंह नरूका , भूमिका, राधिका, प्रीति, सतीश, रोहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here