लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर । जयपुर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष मे में आज जे एम ए साइकिल रैली” का आयोजन किया गया । इस रैली का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के साथ साथ हेरिटेज संरक्षण भी था । साइकिल रैली में जयपुर के सेंकड़ों वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ साथ अनेकों पर्यावरण प्रेमीयों ने भाग लिया। 
जयपुर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जगदीश मोदी ने बताया कि रैली को जे एम ए भवन से सवाई मान सिंह मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ दीपक माहेश्वरी और वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पुष्पेंद्र गर्ग द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर डा दीपक माहेश्वरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि साइकलिंग से शरीर का व्यायाम होता है, साथ में डीजल पेट्रोल की कम खपत से co2 गैस का उत्पादन भी कम होता है जिसकी वजह से पर्यावरण सुरक्षित होता है। जेएमए के सचिव डॉ. अनुराग तोमर ने बताया की साइकिल रैली 2 से 8 किलो मीटर तक की आयोजित की गई। जिसमें जेएमए से सूचना केंद्र तक अजमेरी गेट से छोटी चौपड़, त्रिपोलिया गेट होते हुए बड़ी चौपड़, हवामहल पर ग्रुप फोटो के बाद सांगानेरी गेट होते हुए जेएमए पहुंचकर संपन्न हुई।
जे एम ए साइकिल रेली” के कॉर्डिनटोर डा संजीव गुप्ता ने बताया कि रैली के समापन पर स्वागत सत्कार के बाद रैली मे भाग लेने वाले समस्त चिकित्सकों, पर्यावरण प्रेमियों को जयपुर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ जगदीश मोदी, सचिव डॉ अनुराग तोमर, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पुष्पेंद्र गर्ग, डॉ मधू गोयल , रैली कॉर्डिनेटर डॉ लोकेन्द्र शर्मा ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।


















































