लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड क्षेत्र के बनेठा कस्बे के पास स्थित मीणौ की झौपडिया गांव से बनेठा आने वाले मार्ग मे कीचड़ फैला हुआ है। जिससेइस मार्ग पर गुजरने वाले छात्र छात्राओं सहित आम लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । देखने वाली बात यह है कि राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय का मुख्य द्वार होने से विघार्थियों को इसी मार्ग से आना जाना पड़ता है ।जिससे ग्रामीणों सहित विघार्थियों को इस रास्ते से आने जाने मे परेशानी का सामना करना पड रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध मे स्थानीय प्रशासन सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मार्ग को दुरस्त करवाएं जाने के लिए कई बार अवगत करा दिया गया है।लेकिन कोई कार्यवाही नहीं कि ।कार्य शिथिलता के चलते आम मार्ग मे कीचड़ व्याप्त रहने से राहगीरों के साथ साथ विघार्थियों को भी कीचड़ युक्त मार्ग मे होकर आना जाना पड़ रहा है।जिससे कई बार छोटे बच्चे रास्ते मे फिसल जाने से कपडे व बेग खराब हो जाते हैं।राह सुगम नहीं होने से ग्रामीणो मे रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय मे कक्षा एक से 12 तक एक सौ सत्तर विद्यार्थी पढ़ाई करते है ।वहीं बनेठा आने जाने वाले राहगीर भी इसी मार्ग से आवाजाही करते है।
















































