लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नसीराबाद/अजमेर (जितेंद्र बालोत)।
अजमेर जिले के नसीराबाद में 14 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नगर के भेरू चौराहा स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने कहा कि 14 अगस्त 1947 का दिन देश के इतिहास का सबसे दुखद दिन था। यदि विभाजन न हुआ होता तो भारत आज हर क्षेत्र में और अधिक सशक्त होता। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी से अवगत कराना है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी कैलाश लांबा ने कहा कि देश के विभाजन के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष किया और बलिदान दिया। इस घटना ने सदियों से बनी सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक एकजुटता को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी कारण पूरे देश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ब्यावर प्रभारी रोबिन बन्ना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश लांबा, पूर्व पार्षद योगेश सोनी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश मेहरा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















































