वैश्विक पटल पर भारत आर्थिक रूप से हुआ सशक्त, विश्व में बढ़ी भारत की साख

0
113
- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहतर प्रबंधन, नेतृत्व और दूरदृष्टि के चलते भारत बनी विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था:— मदन राठौड़

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,।(रूपनारायण सांवरिया)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारत आधिकारिक तौर पर जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह संभव हो पाया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और बेहतर प्रबंधन के चलते। मोदी के नेतृत्व में देश समृद्ध हुआ, संपन्न हुआ और सुरक्षित हुआ है। 2014 से पहले जहां भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें पायदान पर थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के विजन के चलते देश तरक्की की राह पर चला और 11 से चौथे नंबर पर अर्थव्यवस्था आ गई। इतना ही नहीं, भारत के शीर्ष नेतृत्व के प्रबंधन के चलते शीघ्र ही तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश कार्यालय में मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड IMF के आंकड़ों के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था 4.187 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की हो गई। भारत ने जापान को पछाड़कर यह पायदान हासिल किया है। अब अमेरिका, चीन और जर्मनी के बाद चौथी अर्थव्यवस्था भारत की है। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर वर्ग, हर समुदाय और हर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य योजनाएं तैयार की, फिर चाहे वो कृषि क्षेत्र हो, चिकित्सा क्षेत्र हो, शिक्षा क्षेत्र हो या फिर युवा, महिला, किसान और गरीब के कल्याण एवं उत्थान के कार्य हो। मोदी ने पिछले 11 सालों में देश के इन्फ्रास्ट्रेक्चर को बेहतर करने के साथ सेना को मजबूत किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विश्व भी भारत का लोहा मान रहा है। पहले जहां हम अधिक आयात करने की स्थिति में थे, वहीं आज भारत अधिक से अधिक निर्यात करने की स्थिति में आ गया है। विश्व में भारत की साख अन्य देशों की तुलना में अधिक है। जबकि हमारे से उपर चीन की अर्थव्यवस्था है, लेकिन चीन की विश्वसनीयता, प्रतिष्ठा विश्व में नहीं है। ऐसे में हमारे शीर्ष नेतृत्व का आभार और धन्यवाद, जिसने भारत को आर्थिक रूप से सशक्त करने का काम किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here