उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने राजसमंद में ली समीक्षा बैठक

0
51
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

संवाददाता: गौतम शर्मा, राजसमंद

राजसमंद कलेक्ट्रेट परिसर में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश के मौसम में प्रशासन हर समय अलर्ट मोड पर रहे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार रहे।

बारिश से निपटने के लिए अलर्ट

  • रात 2-3 बजे भी सूचना मिलने पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू हो।

  • संवेदनशील और निचले गाँवों में विशेष सतर्कता बरती जाए।

  • पिछले वर्षों के अनुभवों के आधार पर जोखिमग्रस्त क्षेत्रों की पहचान की जाए।

बैठक में शामिल जनप्रतिनिधि और अधिकारी

  • भीम विधायक हरिसिंह रावत

  • जिला प्रमुख रतनी देवी

  • प्रधान अरविंद सिंह राठौड़

  • जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल

  • समाजसेवी माधव जाट

  • कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा

  • एसपी ममता गुप्ता

  • जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा

  • अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि

किसानों और योजनाओं पर विशेष ध्यान

  • किसानों की फसल गिरदावरी जल्द पूर्ण करने के निर्देश।

  • पशुपालन विभाग में दवाइयाँ और वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में रखने की हिदायत।

  • पंच गौरव योजना को प्रभावी बनाने पर जोर।

  • उद्यानिकी विभाग को जिले की विशेष उपज सीताफल को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत बड़े बाजारों से जोड़ने की योजना।

अन्य विभागीय मुद्दों की समीक्षा

बैठक में विद्युत, पेयजल, उद्योग और रीको क्षेत्र की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

कलेक्टर का रिपोर्ट प्रस्तुतिकरण

कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने बताया:

  • इस वर्ष अब तक जिले में 768 मिमी वर्षा दर्ज हुई है (औसत से अधिक)।

  • कुल 13.90 लाख खसरों में से अब तक 7.48 लाख (53.85%) की गिरदावरी पूर्ण हो चुकी है।

  • आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए गाँव चलो अभियान (18 सितम्बर – 2 अक्टूबर) और शहर चलो अभियान (15 सितम्बर – 2 अक्टूबर) आयोजित होंगे।

  • शिविरों के माध्यम से मौके पर ही शिकायतों और समस्याओं का निपटारा किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here