लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सांसद लहर सिंह सिरोहिया के भतीजे के निधन पर शोक व्यक्त
राजसमन्द | रिपोर्ट – गौतम शर्मा
राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी अपने दो दिवसीय राजसमंद प्रवास के दौरान रविवार शाम करीब 4 बजे भीलवाड़ा सड़क मार्ग से कुंवारिया पहुंचीं। यहां उन्होंने राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोहिया के निवास पर पहुंचकर उनके भतीजे राजेन्द्र के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी।
उप मुख्यमंत्री करीब 10 मिनट तक कुंवारिया में रहीं और उसके बाद नाथद्वारा के लिए प्रस्थान किया।
जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की मौजूदगी
इस अवसर पर उनके साथ कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहट, समाजसेवी कर्णवीर सिंह राठौड़, गोपाल कृष्ण पालीवाल, पंचायत समिति सदस्य कुसुम तातेड, गिरिराज काबरा, उप प्रधान सुरेश कुमावत, पप्पू दास वैष्णव, दौलत सिंह शक्तावत, रामेश्वर साहू सहित कई कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
पंचायत समिति सदस्य कुसुम तातेड ने उप मुख्यमंत्री को कस्बे की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें बालिका विद्यालय को पुनः प्रारंभ करने, महात्मा गांधी विद्यालय की नई बिल्डिंग बनाने, गठान बागरी की पेयजल योजना को चालू करने, कस्बे को मुख्य राजमार्ग से जोड़ने वाली सड़क दुरुस्त करने और फोरलेन पर लाइट लगाने जैसी मांगें शामिल थीं। 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
दौरे के दौरान तेजा जी सर्कल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का पारंपरिक साफा इकलाई से स्वागत किया।










































