- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नवीन शर्मा की रिपोर्ट
करौली,हिन्डौन सिटी। आगामी त्यौहारों को देखते हुए शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र पाल सिंह में पुलिस उप अधीक्षक गिरधर सिंह चौहान के नेतृत्व में शहर में जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च सदर थाना हिन्डौन सिटी से प्रारंभ होकर डैम्प रोड, सर्राफा बाजार, घाटी बाजार, नीम का बाजार, चूड़ी बाजार, कटरा बाजार होते हुए वापस पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पहुंचा। इस दौरान कोतवाली थानाधिकारी सुणीलाल, मंडी थानाधिकारी कुलदीप सिंह व सदर थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार एवं यातायात प्रभारी सहित पुलिस के सैंकड़ों जवान फ्लैग मार्च में शामिल रहे।
- Advertisement -













































