ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को 15 फ़ीट घसीटा, मौत

0
150
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बाइक और युवक का शव ट्रेलर के नीचे फंसा, ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे किया जाम

भरतपुर। के रुदावल थाना इलाके में एक ट्रेलर ने एक बाइक सवार दूधिया को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रेलर के नीचे बाइक सहित युवक फंस गया और ट्रेलर का ड्राइवर उसे करीब 15 फ़ीट तक घसीटते हुए ले गया। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को स्टेट हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग है कि स्टेट हाइवे से ओवरलोड वाहनों को बंद किया जाए और युवक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।
रुदावल थाना अधिकारी बाल कृष्ण ने बताया कि घटना सुबह करीब 7 बजे की है। धर्मेंद्र (35) निवासी निभेरा गांव रुदावल से दूध देकर अपने घर जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर पीछे से आ रहे डस्ट से भरे से ओवरलोड ट्रेलर ने धर्मेंद्र की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक और धर्मेंद्र ट्रेलर के नीचे फंस गए। ट्रेलर का ड्राइवर करीब 15 फ़ीट तक दोनों को घसीटते हुए ले गया। जब बाइक ट्रेलर के नीचे से नहीं निकली तो, ड्राइवर ट्रेलर को छोड़कर फरार हो गया।
घटना को देख ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने रुदावल रूपवास स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर रुदावल थाना पुलिस और रूपवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल ग्रामीण शव को स्टेट हाईवे पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि स्टेट हाईवे से ओवरलोड वाहनों का आवागमन बंद हो। साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। क्योंकि धर्मेंद्र की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उसके पास 1 लड़की और दो लड़के हैं। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों से समझाइश करने में लगी हुई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here