टोंक जिले में 2 सड़कों के निर्माण हेतु 127.80 करोड़ रु की राशि स्वीकृत

0
198
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
सांसद हरीश चन्द्र मीना के प्रयासों से टोंक जिले में 2 सड़कों के सुदृढ़ीकरण हेतु केंद्र सरकार द्वारा 127.80 करोड़ रु.की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।सांसद के पीए एम असलम ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद हरीश चन्द्र मीना को पत्र लिखकर राशि स्वीकृत करने हेतु अवगत करवाया है।

पत्र के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए इन सड़कों में अजमेरी–बालापुरा–भैरूपुरा–लावा–छबराना–गुरुदयालपुरा–कलमंडा–जानकीपुरा–केरवालिया–तिलांजू–रिंडलिया रामपुरा( एमडीआर–433) के चौड़ाईकरण एवं सुदृढीकरण के लिए 82.31 करोड़ रु. तथा टोडारायसिंह एसएच 116 से रेलवेस्टेशन–खेडुलिया–भांवता–पथराजकला–पवालिया–मान्दोलाई–दतोब–सवाँरिया (एमडीआर–308) तक के चौड़ाईकरण एवं सुदृढीकरण के लिए 45.49 करोड़ रु.की राशि स्वीकृत की गई है।इन सड़कों के निर्माण से जिले के सैंकड़ों गांवों को लाभ मिलेगा और आमजन को आवागमन में सुविधा होगी।इन सड़कों का निर्माण सेंट्रल रोड एवं इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here