लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नई जीएसटी दरों से व्यापारियों और उपभोक्ताओं को जागरूक किया
रियांबड़ी। जीएसटी 2.0 के तहत नए स्लैब लागू होने के बाद आमजन और व्यापारियों को इसके लाभ समझाने के उद्देश्य से तिरुपति मार्केट में सोमवार को संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वाणिज्यिक कर विभाग, जनप्रतिनिधि, रियांबड़ी व्यापार संघ अध्यक्ष गजेंद्र वैष्णव सहित सदस्य और आम उपभोक्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम और पैदल मार्च
संवाद कार्यक्रम के बाद मुख्य बाजारों में पैदल मार्च निकाला गया। 22 से 29 सितंबर तक चल रहे जीएसटी बचत उत्सव के तहत वाणिज्यिक कर विभाग ने व्यापारी और आमजन को बदलाव के बारे में जागरूक किया।
नई जीएसटी दरों से राहत
मुख्य अतिथि मेड़ता सिटी विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी में छूट दी गई है, जिससे आमजन को राहत मिलेगी। कार्यक्रम में स्टॉक माल को नई एमआरपी के अनुसार बेचना और व्यापारियों की आशंकाओं को दूर किया गया।
छोटे कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
इनकम टैक्स उपायुक्त मेड़ता सिटी रजनी बारेठ ने कर दरों में कमी से आमजन को होने वाले लाभ की जानकारी दी। उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि जीएसटी 2.0 का बदलाव छोटे कारोबार और देश के आर्थिक विकास के लिए लाभदायक होगा।
जागरूकता अभियान
संवाद कार्यक्रम के बाद पैदल मार्च के दौरान जनप्रतिनिधियों और वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों ने शहर के सदर बाजार, परशुराम सर्किल और अन्य प्रमुख स्थानों में स्टीकर वितरित कर व्यापारियों और उपभोक्ताओं को नई कर दरों के अनुसार माल बेचने और खरीदने के बारे में जागरूक किया।
उपस्थित गणमान्य
कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मणराम कलरू, सीनियर अधिवक्ता रामकिशोर तिवाड़ी, अध्यक्ष ब्रह्म समुदाय सेवा समिति रियांबड़ी, सरपंच प्रतिनिधि श्याम तिवाड़ी, उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा, तहसीदार रणवीर सिंह चौधारी, उपायुक्त रजनी बारठ, सहायक आयुक्त महराम जाजडा, जितेश मोहन पुरिया, कैलाश प्रजापत, भंवरलाल जी बागंड, अन्नाराम पंवार, मुकेश लाहोटी, शोभागमल भंडारी, भरत सोनी, रामी देवी, जय किशन जोशी, विजय मिदुलाल जी मणियार सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


















































