Home crime तिरुवनंतपुरम में ED रेड के दौरान बवाल, अधिकारियों की गाड़ी पर पथराव

तिरुवनंतपुरम में ED रेड के दौरान बवाल, अधिकारियों की गाड़ी पर पथराव

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित आवास पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के  दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। ED की कार्रवाई कथित CMRL मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी बताई जा रही है।

रेड खत्म होने के बाद घर के बाहर मौजूद कथित CPI(M) समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने ED अधिकारियों की गाड़ी को घेर लिया और उस पर ईंट-पत्थरों से हमला किया। कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और टीवी विजुअल्स के मुताबिक हालात उस समय और तनावपूर्ण हो गए जब प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों के काफिले को बाहर निकलने से रोकने की कोशिश की। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों को मौके पर हस्तक्षेप करना पड़ा।

ED ने यह कार्रवाई CMRL से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन मामले में की है। जांच एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री के आवास समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

वहीं CPI(M) नेताओं ने ED की कार्रवाई को “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” बताया है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version