लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रियांबड़ी। रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के थांवला कस्बे में भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह लखावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थांवला थाना प्रभारी (सीआई) अशोक कुमार चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में अमन और शांति बनाए रखने के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही। थाना प्रभारी अशोक कुमार चौधरी ने भी क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या सूचना तुरंत थाने में देने की अपील की।
मौके पर उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता:
-
मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह लखावत
-
महामंत्री जसाराम गुर्जर
-
समाजसेवी राजेश जैन
-
भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता शंकरलाल बंजारा
-
श्यामलाल मावर
-
नितिन सिंह
सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
