लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लोकेशन: पीसांगन, अजमेर
स्थानीय संवाददाता: ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन, अजमेर। पीसांगन पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के गोविंदगढ़ सरहद से एक डंपर जब्त किया है। डंपर चालक को खनिज संपदा चोरी और एमएमआरडी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के साथ-साथ शांति भंग के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया है।
थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को सामने से आ रहा डंपर दिखाई दिया। चालक को रुकने का संकेत देने पर वाहन को रोका गया और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान डंपर में अवैध रूप से भरी हुई बजरी पाई गई।
जब पुलिस ने चालक बिलाल से बजरी का रवन्ना और परमिट मांगा, तो उसने दस्तावेज दिखाने के बजाय पुलिस टीम से उलझना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने डंपर को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
-
थानाधिकारी प्रहलाद सहाय
-
एएसआई महावीर प्रसाद
-
कांस्टेबल शिवराज भांबू
-
रामाकिशन भांबू
-
भोमाराम
पीसांगन पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है।
