सवाई माधोपुर में बाढ़ जैसे हालात, मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने किया स्थलीय निरीक्षण

0
294
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सवाई माधोपुरसवाई माधोपुर जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि के कारण बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कृषि एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा आज जयपुर से सवाई माधोपुर के जड़ावता गांव पहुंचे और वहां स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया।

डॉ. मीणा ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर बाढ़ जनित हालातों का गहन मूल्यांकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को हुए नुकसान का त्वरित आकलन कर शीघ्र राहत एवं सहायता सुनिश्चित की जाए।

मंत्री डॉ. मीणा के निर्देश

जिला प्रशासन हालात पर लगातार निगरानी रखे।

प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत सामग्री और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

पुनर्वास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे हों।

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि—

सवाई माधोपुर के मेरे सभी परिवारजनों की समस्याओं का समाधान करना मेरे जीवन का सर्वोपरि ध्येय है। इस कठिन समय में प्रशासन और मैं सदैव आपके साथ खड़े हैं।”

 

गणेश मंदिर मेले की तैयारियों के निर्देश

डॉ. मीणा ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले गणेश जी के मंदिर मेले की सफल एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए भी जिला कलेक्टर, सवाई माधोपुर को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं और सतत निगरानी रखी जाए।

रात 11:15 बजे भी डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा  बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लोगों के बीच में नजर आए यह वीडियो रात का है

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here