- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की बैठक जयपुर में राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल की अध्यक्षता में सपन्न हुई। बैठक में संगठन में चल रहे प्रत्येक मंगलवार को देश भर में मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ एवं साप्ताहिक हिंदू मिलन कार्यक्रम पे चर्चा हुई बैठक में नवीन दायित्व की घोषणाएं हुई राष्ट्रीय संयोजक ममता जी सहगल की अनुशंसा पर भीलवाड़ा महानगर संयोजिका पद पर सुनीता स्वर्णकार को नियुक्त किया गया। संगठन विस्तार हेतु आगामी दिनों में कई महत्त्वपूर्ण नियुक्तियां होगी। बैठक में राष्ट्रीय मंत्री हिमांशु शुक्ला, आनंद अग्निहोत्री, संगठन मंत्री राजस्थान सुनील, प्रांत मंत्री पवन शर्मा एव अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
- Advertisement -










































