लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गोवर्धन गेट से चौबुर्जा गेट बाया केतन गेट,गोपालगढ़, घोड़ा घाट सुजानगंगा नगर के किनारे की सड़क को 100 फुट चौड़ा करने को पुरातत्व विभाग की हरी झंडी
पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने जिला कलेक्टर भरतपुर को पत्र लिखकर कहा है कि अष्टधातु गेट से चौबुर्जा गेट तक बाया केतन गेट, गोपालगढ़ और घोड़ा घाट तक सड़क का चौड़ाई करण किया जाए । संरक्षित स्मारक लोहागढ़ एवं सुजान गंगा के सारे निर्मित सड़क को 100फुट चौड़ा करने की आवश्यकता पर बल देते हुए विभाग ने जिला कलेक्टर को सड़क चौड़ाइ करण की आवश्यकता बताई है। पुरातत्व विभाग के अनुसार सुजान गंगा के चारों ओर सड़क विशेषकर अष्टधातु गेट से केतन गेट गोपालगढ़ चौबुर्जा होते हुए घोड़ा घाट, सुजान गंगा नहर के सारे बनी हुई सड़क संरक्षित क्षेत्र में आती है इस सड़क के सहारे निर्माण व सड़क पर भारी ट्रैफिक का दबाव है। जिसके कारण सुजान गंगा की मोटवाल जगह जगह से कमजोर हो गई है और टूट कर गिर भी रही है। जो संरक्षित स्मारक के क्षतिग्रस्त होने का कारण है विभाग के अनुसार वर्तमान में सडक काफी सकरी है।
पुरातन धरोहर संरक्षण समिति के अध्यक्ष दिनेश सिनसिनी ने पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के पत्र पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा पुरातन धरोहर संरक्षण समिति जिस मांग को लेकर आंदोलन कर रही थी,इस बात को सर्वेक्षण विभाग ने समझा है अब जल्दी से जल्दी सड़क चौड़ाईकरण का कार्य शुरू होना चाहिए।