शुक्रवार से अभिभाषक संघ सीकर की संघर्ष समिति का अनशन-धरना शुरू

0
362
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
सीकर। अभिभाषक संघ सीकर के महासचिव नरेश कुमार भूकर ने प्रेसनोट जारीकर बताया कि राज्य सरकार द्वारा संभाग सीकर व जिला नीमकाथाना को निरस्त करने के विरोध में आन्दोलन को तीव्रगति देने के लिये अभिभाषक संघ सीकर की संघर्ष समिति के निर्णयानुसार 31/01/2025 से अनिश्चितकालीन कर्मिक अनशन धरना शुरू किया गया।अभिभाषक संघ सीकर के महासचिव नरेश कुमार भूकर ने बताया कि अभिभाषक संघ सीकर के अध्यक्ष एवं संघर्ष समिति के संयोजक भागीरथ मल जाखड़ के नेतृत्व में आज पांच अधिवक्ता कर्मिक अनशन पर बैठे जिसमें अभिभाषक संघ सीकर के महासचिव एडवोकेट नरेश कुमार भूकर, एडवोकेट विक्रम कौशिक, एडवोकेट  अनुराग नारायण माथुर, एडवोकेट मुकुल शर्मा एवं एडवोकेट छोटूराम गठाला थे। कर्मिक अनशन पर प्रतिदिन पांच अधिवक्ता धरने पर बैठेंगे। संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी एडवोकेट  पुरूषोतम शर्मा ने बताया कि कल दिनांक 01/02/2025 को संघर्ष समिति के निर्णयानुसार न्यायिक कार्य स्थगित रखा जायेगा। धरने को समर्थन देने के लिये वरिष्ट अधिवक्ता भागीरथ मल जाखड़, दामोदर प्रसाद माटोलिया, मोहम्मद युसूफ, जगदीश प्रसाद सोनी,  महावीर सिंह जांगू, राजेन्द्र कुमार शर्मा, किशन सिंह पिलानियां, झाबर सिंह काजला, पुरुषोतम बिल्खीवाल,  गोपाल बिजारणियां, हरिश कुमार मिश्रा, प्रवीण स्वामी, ओम प्रकाश बाजिया, राधेश्याम मौर्य,  सुखदेव सिंह महला, मंजु खेदड़, सुभाषचन्द, मुकुन्द सिंह शेखावत, शिव दयाल यादव, राजेन्द्र प्रसाद जांगिड़, आकाश नेहरा, विरेन्द्र वर्मा,  महेश कुमार वर्मा, जाकिर बड़गुर्जर, महेश कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश मुवाल, प्रताप सिंह चौहान, बजरंग सिंह शेखावत, फूलचन्द थालौड़, मोहन लाल चिराणियां, विरेन्द्र खीचड़, राहुल पारीक, राहुल सोनी, सुरेश सैनी, प्रदीप मिश्रा, भागीरथ ढाका, साजिद खान, दिनेश गोदारा, कपिल चौधरी, महेन्द्र सूण्डा, भगवान सिंह धायल, फूलचन्द जांगिड़, महेश जाखड़, कैलाश बिजारणियां, रफिक गौड़, मीडिया प्रभारी पुरुषोतम शर्मा सहित अनेक अधिवक्तागण मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here