श्रीमहेश पब्लिक स्कूल प्राइमरी विंग द्वारा छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण

0
152
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
श्री महेश पब्लिक स्कूल प्राइमरी विंग द्वारा शैक्षणिक भ्रमण के तहत कक्षा 1 से 3 तक के छात्रों को रिलायंस स्मार्ट मॉल का भ्रमण करवाया गया।

बच्चों ने सीखी व्यवहारिक जानकारी

भ्रमण के दौरान बच्चों को सुपरमार्केट से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी गईं। उन्होंने मॉल के अलग-अलग सेक्शन जैसे –

  • क्लोथिंग

  • फुटवियर

  • फ्रूट एंड वेजिटेबल

  • बेकरी एवं डेयरी

  • टॉय सेक्शन एवं एसेसरीज

का अवलोकन किया और आवश्यक सामान खरीदने की प्रक्रिया को भी समझा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि झा भार्गव ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान, सामाजिक कौशल, सांस्कृतिक जागरूकता और मनोरंजन प्रदान करते हैं।

समिति पदाधिकारियों के विचार

  • अध्यक्ष ओमप्रकाश नाराणीवाल ने कहा कि यह गतिविधि छात्रों के भविष्य निर्माण में सहायक है और ऐसी पहल विद्यालय में होती रहनी चाहिए।

  • सचिव राजेंद्र कुमार कचोलिया ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को एक ही स्थान पर आवश्यक सामग्री के क्रय-विक्रय की जानकारी देना है।

  • कोषाध्यक्ष राजेश बाहेती ने कहा कि यह गतिविधि छात्रों के ज्ञानवर्धन के लिए अत्यंत उपयोगी है।

  • निर्देशक एवं विद्यालय प्रभारी दिनेश शारदा ने कहा कि ऐसे भ्रमण से छात्र व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करते हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।

बच्चों का उत्साह

भ्रमण के दौरान छात्रों ने वस्तुओं की एक्सपायरी डेट, कीमत एवं बिल भुगतान जैसी महत्वपूर्ण बातें सीखीं। सुपरमार्केट मैनेजर एवं स्टाफ का भी इसमें सहयोग रहा।

विद्यालय की ओर से रिलायंस स्मार्ट स्टाफ एवं संरक्षक का आभार व्यक्त किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here