लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
लोसल (सीकर) से ओम प्रकाश सैनी
कस्बे के मुख्य मार्गो से निकली तुलसी तिरंगा कलश यात्रा
सीकर, लोसल l बस स्टैंड स्थित स्थित बालाजी मंदिर में श्री शिव,राम,हनुमान यज्ञ का आयोजन आज से शुरू हुआ l आध्यात्मिक उन्नति एवं जन कल्याणार्थ के लिए आयोजित हो रहे इस पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत सपाद लक्ष पार्थिव शिवलिंग पूजन होगा l श्री बजरंग सेवा समिति के तत्वावधान एवं संतों के सानिध्य में आयोजित हो रहे इन धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज सुबह तुलसी तिरंगा कलश यात्रा निकाली गई, जो डीजे के साथ कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए गुजरी, लोगों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया l
कलश यात्रा के समापन के पश्चात मंदिर परिसर में मंडप पूजन, शिव पूजन व अग्नि स्थापना की गई l यज्ञाचार्य पं. कमलेश जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त तक रोजाना पार्थिव शिवलिंग निर्माण,पूजन,अभिषेक व हवन का आयोजन होगा तथा शुक्रवार को हवन पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा l










































