ऑल राजस्थान PHED कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन की बैठक आयोजित 

0
111
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भरतपुर । ऑल राजस्थान PHED कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही जयपुर में महापड़ाव डाला जाएगा, जिसमें ठेकेदार शांति पूर्ण तरीके से अपनी मांगें मनवाने के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे। हालांकि इससे पहले वह PHED मंत्री को ज्ञापन देकर अवगत करा चुके हैं लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।

ऑल राजस्थान PHED कॉन्ट्रेक्टर प्रदेश अध्यक्ष अमर चंद विश्नोई ने बताया कि उनकी कही मांगे है जिन्हें लेकर कही बार PHED मंत्री को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है लेकिन उनकी मांग नहीं मानी गई है। सिर्फ अब तक आश्वासन मिला है। भरतपुर में PHED कॉन्ट्रेक्टरो की एक बैठक की गई जिसमें निर्णय लिया गया है जल्द जयपुर में सभी ठेकेदार महापड़ाव डालेंगे वहां शांति पूर्ण तरीके से अपनी मांग मनवाने के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में जिन कामों को किया गया उनका भुगतान नहीं हुआ है, जीएसटी दर 12% से 18% कर दी गई है। पीएमसी सील कोट और अन्य सिविल कार्यों की दोष निवारण अवधि एक वर्ष की जाए। इसके अलावा डीबीएम, बीसी व सीसी तथा भवन कार्यों की अवधि अधिकतम तीन वर्ष तय करने, टाइम एक्सटेंशन के मामलों का अधिकार उच्च अधिकारी को देने, पंजीयन नियमों में बदलाव करने, स्थायी पंजीकृत ठेकेदारों से बढ़ी हुई राशि नहीं लेने व पुनर्विलोकन की बाध्यता हटाने सहित अन्य मांगें रखी।इसके अलावा हैंडओवर और टेकओवर की पूरी प्रक्रिया विभाग खुद करें। ठेकेदारों को बाध्य न किया जाए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here