- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
हेमंत साहू वरिष्ठ पत्रकार
ब्यावर -। सेंदड़ा रेलवे स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में आग लगने से अफरा- तफरी मच गई। ट्रेन के इंजन से अचानक उठने लगीं आग की लपटें तो यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि रेलवे की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री सुरक्षित है। ब्यावर से तत्काल फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू किया गया। आग बुझने तक सभी ट्रेनों की आवाजाही रद्द कर दी गई। इंजन में आग देखकर एक बार तो रेलवे ट्रैक पर अफरा-तफरी मच गई। इंजन में तकनीकी खराबी से आग लगने की आशंका, राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी।
- Advertisement -










































