Home latest सेन जयंती महोत्सव पर रक्तदान शिविर, 71 यूनिट रक्त संग्रह

सेन जयंती महोत्सव पर रक्तदान शिविर, 71 यूनिट रक्त संग्रह

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्ट – गौतम शर्मा, राजसमंद

राजसमंद। सेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में स्थानीय स्तर पर आर के हॉस्पिटल रक्त बैंक में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस दौरान कुल 71 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसमें 60 पुरुष एवं 11 महिलाओं ने भागीदारी निभाई। रक्तदान शिविर में सभी आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे रक्तदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

आयोजकों ने बताया कि “रक्तदान महादान है” और ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक कार्यों में सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सेन समिति के संरक्षक एडवोकेट महेश सेन ने बताया कि जिलेभर से बड़ी संख्या में युवाओं ने शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष कमलेश सेन, मंडल अध्यक्ष सम्पतलाल सेन सहित कई समाजसेवी एवं युवा उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version