सेमारी में सर्व हिन्दू समाज की आक्रोश रैली

0
164
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का किया विरोध

सलुम्बर सेमारी। (बीएल जोशी) सेमारी उपखण्ड स्तर पर सर्व हिन्दू समाज द्वारा बुधवार दोपहर में विद्या निकेतन विद्यालय से उपखंड कार्यालय सेमारी तक विरोध रैली निकाल कर बांग्लादेश में निर्दोष हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार एवं संत चिन्मय दास को रिहा करने हेतु सर्व हिन्दू संगठन सेमारी ने उपखण्ड अधिकारी डुंगरलाल प्रजापत को ज्ञापन सोपा, रैली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संघ चालक धर्म नारायण मोड़ जिला कार्यवाह गजेंद्र कुमार गर्ग व राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय और भाजपा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ज्ञापन सोपा गया,तथा हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार को लेकर नारेबाजी की।धरना प्रदर्शन व ज्ञापन लिखा हुआ बैनर हाथ मे लेकर बड़ी संख्या हिन्दू संगठन उपखण्ड कार्यालय पहुचा जहा नारेबाजी करते हुए अधिकारी को ज्ञापन सौपा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here