सेमारी में रेलवे ट्रेक पर बेजुबान पशुओं की मौत रोकने हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा

0
89
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सेमारी।
उदयपुर-असारवा ब्रॉडगेज रेलवे लाइन पर उदयपुर से डूंगरपुर के बीच आए दिन बेजुबान पशुओं की मौत को रोकने के लिए क्षेत्रवासियों ने मजबूत कदम उठाने की योजना बनाई है।

सेमारी रेलवे स्टेशन पर 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे क्षेत्रवासियों द्वारा ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें ट्रैक के दोनों ओर फेंसिंग करवाने की मांग की जाएगी। ज्ञापन में यह अनुरोध किया जाएगा कि आगामी तीन महीनों के भीतर इस रेलवे लाइन पर मजबूत तारबंदी का कार्य पूरा किया जाए, ताकि बेजुबान पशुओं की मौत रोकी जा सके।

इस अवसर पर मेवाड़ और वागड़ के बड़े सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, गौ रक्षक, रेलवे संघर्ष समिति के संगठन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहेंगे। ज्ञापन सौंपने की यह पहल पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से की जाएगी और इसका उद्देश्य क्षेत्रवासियों और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here