लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सुरेश धवल
राजसुगम सेवा संस्थान के सहयोग से लगाए गए 75 फलदार व औषधीय पौधे
जालोर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) भैराराम जाणी के निर्देशन में रविवार को सीएमएचओ कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम चिकित्सा विभाग व राजसुगम सेवा संस्थान जालोर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। पौधारोपण के तहत परिसर के भीतर और मुख्य द्वार के बाहर आम, पपीता, आंवला, अनार, जामुन, गुलमोहर, इमली, शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) चरणसिंह ने कहा कि पौधे जीवन का आधार हैं, हर व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम दो पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी आवश्यक है।
राजसुगम सेवा संस्थान की सचिव रवीना कुमारी ने बताया कि संस्थान प्रत्येक वर्ष विभिन्न स्थलों पर पौधारोपण कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करता है।पौधारोपण कार्यक्रम में शहरी कार्यक्रम प्रबंधक हरफूल घिंटाला, संस्थान के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, नरेश कुमार, रविंद्र कुमार, फार्मासिस्ट दीपक कुमार (UPHC लालपोल), डीईओ दिनेश कुमार (UPHC एफसीआई), भैराराम लुकड़, सुरेश कुमार, जनता क्लीनिक थर्ड फेज़ के ऋतिक राठौड़, भरत कुमार मेघवाल भेटाला, दिनेश डाबी, अमराराम डाबी सहित कई अधिकारी व संस्था सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 75 फलदार, छायादार एवं फूलदार पौधे लगाए गए, जिन्हें संस्था द्वारा उपलब्ध कराया गया।
