Home latest ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेता जयपुर रवाना

ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेता जयपुर रवाना

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जालोर। आत्मरक्षा केंद्र जालौर व वीर वीरमदेव स्पोर्ट्स अकादमी सायला के तत्वावधान में तीसरी जिला स्तरीय सब-जूनियर ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। कोच प्रीतम सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला ग्रेपलिंग अध्यक्ष तरुण अग्रवाल, बीच ग्रेपलिंग संघ अध्यक्ष विक्रम सिंह टेकरा, विशिष्ट अतिथि भामाशाह गौरव अग्रवाल, यशवंत सैनी और बास्केटबॉल कोच इमरान खान रहे। आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों को माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तरुण अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों के लिए टी-शर्ट देने की घोषणा की। विजेता खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जयपुर के चौगान स्टेडियम रवाना हो गए। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

बालक वर्ग के विजेता खिलाड़ी
अर्णव चौधरी, कौस्तुभ सिंह सतोगिया, जयन सोलंकी, मेहुल सोलंकी, रिवान सुंदेशा, हर्षिल चौधरी, साहित्य अग्रवाल, भानुप्रताप सिंह, सिद्धार्थ, हितेश कुमार, कुलदीप आचार्य, यश जैन, हेरम्ब, हर्षित, गहलोत, अनिल, कनिष्क चौधरी, सहदेव सिंह कानीवाड़ा, हिमांशु भारती, प्रियांशु गहलोत, पीयूष, मयंक, आदित्य शर्मा, लक्ष्य सुंदेशा, प्रिंस जादम, उपेंद्र सिंह बालोत, आदित्य सिंह राजपुरोहित, मयूर वर्धन सिंह महेशपुर, प्रदीप सिंह बुडूतरा, तोशिक रजा, भाविन टॉक।

बालिका वर्ग की विजेता खिलाड़ी
चारुल गहलोत, जया सैनी, रियांशी शर्मा, दिव्या, दिव्यांशी, आराध्या सुंदेशा, सोनाक्षी शर्मा, सुनाक्षी सोलंकी, सरल जैन, नियति, हिमांशी चौधरी, दर्शिका कंवर महेशपुर, डिंपल शेखावत, निशा चौधरी।

राज्य स्तर के लिए चयनित सभी विजेता खिलाड़ियों को कोच प्रीतम सिंह राठौड़, विजेश कुमार, भरत कुमार और दुष्यन्त राव के नेतृत्व में जयपुर रवाना किया गया। इस मौके पर भामाशाह घनश्याम सिंह महेशपुरा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए जीत की अग्रिम बधाई दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version