एसडीएम सुनीता मीणा ने किया लाडेसर योजना का शुभारंभ

0
450
- Advertisement -

सीडीपीओ मधु दुबे एवं रेनवाल महिला पर्यवेक्षक राधा अग्रवाल रहीं मौजूद

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राज्य सरकार द्वारा कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के लिए लाडेसर योजना शुरू की गई है। इसके तहत सोमवार को रेनवाल नगर पालिका सभागार में लाभार्थियों को सामग्री कीट वितरित कर रेनवाल एसडीएम सुनीता मीणा ने इस अभियान का शुभारंभ किया।
रेनवाल सीडीपीओ मधु दुबे ने बताया कि इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों का सर्वे किया गया था। इसके बाद अब भामाशाहों की मदद से 6 वर्ष तक के ऐसे बच्चों के परिजनों को पोषक लाडेसर किट वितरित किए गए हैं। 6 महीने तक के बच्चों की माताओं को ये पोषक किट दिए जायेंगे। वहीं 6 वर्ष तक के कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों को प्रतिमाह ये पोषक किट दिए जायेंगे। प्रतिमाह बच्चे के वजन और लंबाई की मॉनिटरिंग कार्यकर्ता द्वारा की जाएगी।
रेनवाल महिला पर्यवेक्षक राधा अग्रवाल ने बताया कि इस पोषण लाडेसर किट में 250 ग्राम चना दाल, 250 ग्राम मूंग दाल, 250 ग्राम अरहर दाल, 250 ग्राम मोठ दाल, एक किलोग्राम चावल, 250 ग्राम सोयाबीन तेल, 250 ग्राम गुड़, 250 ग्राम मूंगफली एवं 250 ग्राम भूने हुए चने होंगे। इन पोषण किट का वितरण जनवरी से अप्रैल तक किया जाएगा।
इस लाडेसर पोषण किट वितरण समारोह में एसडीएम सुनीता मीणा, सीडीपीओ मधु दुबे, रेनवाल महिला पर्यवेक्षक राधा अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता आशीवाल, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष बाबूलाल यादव, भाजपा जिला देहात आईटी संयोजक राजेश कुमावत, रेनवाल भाजपा मंडल के राजेश रावत, जानकी शर्मा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here