लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
स्थान: उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)
उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर ने रविवार को उपखंड क्षेत्र में हो रही अतिवृष्टि से बने बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए आमजन से अपील की कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
गलवा बांध का निरीक्षण
एसडीओ शत्रुघ्न सिंह गुर्जर ने उपखंड क्षेत्र के सबसे बड़े गलवा बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं से पूरी जानकारी ली। बांध की चादर का गेज कम होने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और निर्देश दिए कि बांध पर किसी भी प्रकार की भीड़भाड़ नहीं होने दी जाए।
छप्पन जी तालाब की स्थिति
निरीक्षण के बाद एसडीओ छप्पन जी तालाब पहुंचे, जहां उन्होंने तालाब के ओवरफ्लो होने से क्षतिग्रस्त हुई पाल का जायजा लिया। पाल की मरम्मत के लिए चल रहे जेसीबी कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
SDO की गाड़ी पानी में बंद हुई
तालाब निरीक्षण के दौरान एक रोचक घटना घटी। क्षतिग्रस्त पाल से भारी मात्रा में बह रहे पानी में एसडीओ की गाड़ी बंद हो गई। बाद में उसे ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला गया।
एसडीओ की अपील
शत्रुघ्न सिंह गुर्जर ने आमजन से अपील की कि वे बाढ़ और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।












































