संत-महात्माओं व मलंगों के सम्मान के साथ नौवां उर्स सम्पन्न

0
150
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां — कस्बे के सथाना रोड स्थित हजरत दुर्वेश गरीब अली शाह साईं अल रफाई कादरी नौ कूंटी दरबार का नौवां उर्स सम्मान समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। दरगाह के गदी नशीन फ़कीर रमजान अली खान ने सैय्यद अली सदर सरगिरुबानवा (अजमेर), पौधाम महंत रामनिवास महाराज, रानाबाई मंदिर के संत पांचाराम जी महाराज और सथानी रतननाथ महाराज का दस्तारबंदी व उपहार देकर सम्मान किया।

उर्स के दौरान हिन्दू और मुस्लिम दोनों धर्मों के हजारों अकीदतमंद बाबा के दरबार में हाजिर हुए और भाईचारा व एकता का संदेश दिया। महंत रामनिवास महाराज ने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की हर सच्ची तमन्ना पूरी होती है, वहीं बाबा के उपदेश अमन, चैन और सेवा की राह दिखाते हैं।

कार्यक्रम में मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरु, गांधी दर्शन अध्यक्ष एडवोकेट जगदीश नारायण शर्मा, पूर्व प्रधान मोतीराम बेड़ा, उप प्रधान गोविंदकरण डांगा समेत अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। दरगाह की ओर से गोशाला में गोग्रास भेंट किया गया और मलंगों में साकिर बाबा, इरशाद अली, मासूम बाब का सम्मान हुआ।

समारोह का समापन “अल्लाह हुमा तार तार, फिर मिलेंगे बार-बार” के नारे के साथ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here