लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर (मेड़ता सिटी): पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर से श्रीगुरु कृपा जनित सेवा संस्थान समिति की शिष्टाचार भेंट
मेड़ता सिटी। श्रीगुरु कृपा जनित सेवा संस्थान समिति के प्रतिनिधिमंडल ने डीडवाना–कुचामन जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संस्था सदस्यों ने एसपी तोमर को सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
बैठक के दौरान संस्था अध्यक्ष कैलाश जांगिड़ ने एसपी को संस्था के विजन, अब तक किए गए सामाजिक कार्यों और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रमों, विशेषकर महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति और युवा मार्गदर्शन जैसे विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।
एसपी ऋचा तोमर ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी सहयोग और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
