सांगानेर में श्री नामदेव छीपा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न

0
61
- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
सांगानेर में श्री नामदेव छीपा समाज का
22 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन देवउठनी एकादशी को श्री नामदेव छीपा समाज सेवा समिति सांगानेर के द्वारा श्री मिथिला शरण सत्संग भवन श्री नामदेव छीपा समाज संस्था सांगानेर में वैदिक रीति रिवाज से आयोजित किया गया। सम्मेलन में आशीर्वाद समारोह में मुख्य अतिथि  घनश्याम तिवारी सांसद राज्यसभा थे । समारोह की अध्यक्षता  मंजू शर्मा सांसद जयपुर लोकसभा एवं  मुख्यमंत्री के प्रतिनिधी व संत  प्रकाश दास  महाराज  दादू दयाल गौशाला झीलाई  रामस्वरूप खंडेलवाल प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष , डॉक्टर देवी शंकर जी मलिक विश्व विख्यात सर्जन  दुलीचंद जी छीपा उद्योगपति एवं समाजसेवी, श्रीमती हेमलता शर्मा डायरेक्टर ऑक्सफोर्ड स्कूल सांगानेर, आयोजन समिति के अध्यक्ष  तेज शंकर, संयोजक  प्रहलाद एचारा ,सचिव  राधा वल्लभ सोपरा इत्यादि अतिथियों के द्वारा प्रत्येक नव वर वधु को वैवाहिक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । मुख्य अतिथि  घनश्याम तिवारी ने समाज के लिए राज्य सरकार से 10 बीघा जमीन सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए समाज के आवेदन पर  प्रयास करने कि घोषणा की।  विवाह सम्मेलन में आयोजित समिति के द्वारा सोने चांदी एवं अन्य सामान वर वधुओं को दिया गया। समाज बंधुओ के द्वारा भी 80 के लगभग कन्यादान( गिफ्ट )में वस्तुएं प्राप्त हुई है मुख्य रूप से राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा के द्वारा 21 जोड़ों को प्रत्येक वर वधु जोड़ों को नगद राशि 5100 रूपये एवं दूल्हा दुल्हन को कपड़े दिए गए।उक्त आयोजन में लगभग 10000 स्वजातीय समाज बंधुओं ने भाग लिया। सभी समाज बंधुओ के लिए व्यवस्थित भोजन की व्यवस्था रखी गई । कार्यक्रम का संचालन रामस्वरूप खंडेलवाल एवं हरीश नामा ने किया। सांगानेर छीपा समाज के सभी बंधुओ ने अपना पूर्ण सहयोग सामूहिक विवाह सम्मेलन में दिया गया, इसके लिए आयोजन समिति सभी समाज बंधुओ का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।
रामस्वरूप खंडेलवाल संरक्षक,प्रहलाद एचारा संयोजक,तेजशंकर अध्यक्षराधा वल्लभ सोपरा, सचिव रामजीलाल खंडेलवाल कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष ,दीपक नाहर एवं समस्त आयोजन समिति सांगानेर मौजूद रहे।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here