लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड क्षेत्र की शिवराजपुरा पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरदारपुरा में कार्यरत ककोड निवासी प्रबोधक शिक्षक संदीप कुमार जैन को राष्ट्रीय क्रांतिकारी नवाचारी शिक्षक सम्मान से नवाजा गया।
यह सम्मान शिक्षा सागर फाउंडेशन, राजस्थान के तत्वाधान में 4 जनवरी को कोटा के मालव धाकड़ छात्रावास में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में राजस्थान सहित बिहार, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात और अन्य राज्यों के लगभग 240 नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
संदीप जैन को यह सम्मान प्रशस्ति पत्र, मेडल और मोमेंटो देकर प्रदान किया गया। समारोह में फाउंडेशन के संस्थापक शैलेश प्रजापति, राष्ट्रीय प्रेरक हरियाणा के सुरेश राणा, राष्ट्रीय प्रेरक छत्तीसगढ़ गायत्री मिश्रा, आयोजन संयोजक भुवनेश मालव और कोटा जिला शिक्षा अधिकारी रामचरण मीणा उपस्थित रहे।
समारोह में देश के विभिन्न प्रांतों से आए सैकड़ों नवाचारी शिक्षक भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगाए।













































