लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पादूकलां। निकटवर्ती ग्राम कंवरियाट के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर रैली निकाली। रैली केदौरान बालक-बालिकाओं ने ग्राम की मुख्य चौपाल पर लोगों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क पर सावधानी ही जीवन की सुरक्षा है।विद्यालय की प्रधानाचार्य जतनी देवी ने कहा कि जीवन अनमोल है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए जानकारी और सतर्कता जरूरी है।
दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि “सॉरी से ज्यादा अच्छा सुरक्षित रहना है”। यह बात हम सब जानते हैं, लेकिन अक्सर भूल जाते हैं। लापरवाही से हम अपने जीवन को खतरे में डालते हैं।विद्यालय स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य ने कहा कि सड़क पर मुठभेड़ या दुर्घटनाओं की खबरें आम हो गई हैं। कई बार लोग मौके पर ही दम तोड़ देते हैं। कुछ को गंभीर चोटें आती हैं, जिनका असर जीवन भर रहता है। देश में सड़क दुर्घटनाएं मृत्यु दर बढ़ने का बड़ा कारण बन चुकी हैं। सरकार सुरक्षा उपाय लागू कर रही है, फिर भी जागरूकता जरूरी है। विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।












































