Home latest सभी कार्यों को कुशलतापूर्वक करना भी योग: योगाचार्य सत्यम शर्मा

सभी कार्यों को कुशलतापूर्वक करना भी योग: योगाचार्य सत्यम शर्मा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विवेकानंद केंद्र द्वारा केसरिया हाइट्स एवं आरएसडब्ल्यूएम में करवाया योगाभ्यास

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा भीलवाड़ा द्वारा भीलवाड़ा शहर में योग प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास करवाया गया। विवेकानंद केंद्र के प्रशिक्षकों द्वारा सुजुकी एन्क्लेव स्थित केसरिया हाइट्स व चित्तौड़ रोड़ स्थित राजस्थान स्पिनिंग एंड विविंग मिल्स (आर एस डब्ल्यू एम) में योगाभ्यास करवाया गया। सुजुकी एन्क्लेव स्थित केसरिया हाइट्स की हाउसिंग सोसायटी के लोगों को भीलवाड़ा के सह विभाग प्रमुख योगाचार्य सत्यम शर्मा व राकेश कुमावत ने योगाभ्यास करवाया। सोसायटी के विजय डाड व के.बी. जागेटिया ने सभी उपस्थित लोगों से कहा कि वे योग को नियमित रूप से अपनाने का प्रयास करें।

योगाचार्य सत्यम शर्मा ने योग का दैनिक महत्व बताते हुए कहा कि हमारे सभी कार्यों को कुशलतापूर्वक करना भी योग बन सकता है यदि हम पूरे मन से करें। राजस्थान स्पिनिंग एंड विविंग मिल्स (आर एस डब्ल्यू एम) में विवेकानंद केंद्र के प्रांतीय अधिकारी बलराज आचार्य ने कहा कि योग विश्व को भारत की अनुपम देन है। योगाचार्य सत्यम शर्मा ने उपस्थित लोगों को प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करवाया। योगाचार्य सत्यम शर्मा ने योग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्थिरं सुखम् आसनम् अर्थात जो स्थिर है और जिसमें सुख की अनुभूति हो वही आसन है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version