Home latest उपवास पूजा कर की 108 परिक्रमा

उपवास पूजा कर की 108 परिक्रमा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में रविवार को योगिनी एकादशी पर धार्मिक आयोजनों की धूम रही। शहर के प्रमुख मंदिरो चारभुजा नाथ, राम रघुनाथ, छप्पन जी महाराज, प्याल के बालाजी, सत्यनारायण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। राम रघुनाथ मंदिर के रमेश जांगिड़ ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालु महिलाओं ने मंदिर की सीढियों को धोकर दीपक जला पुष्प चढ़ा कर मंदिर में प्रवेश किया। भगवान की विशेष पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन करते हुए 108 परिक्रमा लगाई। इस दौरान पंडित अमित भारद्वाज द्वारा मोहिनी एकादशी की कथा का श्रवण कराया गया।

राम रघुनाथ मंदिर के रमेश जांगिड़ ने बताया कि योगिनी एकादशी का व्रत करने से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं साथी मृत्यु के पश्चात आत्मा को भगवान विष्णु के चरणों में स्थान प्राप्त होता है। महिलाओं ने दिनभर उपवास रख शाम को फलाहार कर उपवास खोला। इस दौरान विश्व शांति व परिवार के कल्याण की कामना की गई। इस दौरान फुलवारी स्थित भगवान सत्यनारायण मंदिर में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। घरों में भी लोगों ने भगवान विष्णु की पूजा अर्चना कर भगवान विष्णु से परिवार की सुख समृद्धि व विश्व शांति की कामना की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version