सावन के अंतिम सोमवार को गलियों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

0
98
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

शिवालयों में लगी भक्तों की कतारे, म्ंगलेश्वर महादेव का सब्जियों से हुआ श्रृंगार

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) शहर सहित जिले भर में सावन के अंतिम सोमवार को लेकर शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवालयों में शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। खासकर महिलाओं में पूजा-अर्चना को लेकर काफी उत्साह देखा गया। सुबह से ओम नमो शिवाय, हर हर महादेव ओर बम बम भोले के जयकारों की गूंज है। शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ नजर आई।

बड़ी संख्या में भक्त भोलेनाथ को रिझाने के लिए मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने जल, दूध, आक, धतूरा और बिल्व पत्र आदि भोले बाबा को अर्पण किए। शहर के प्रमुख शिव मंदिर हरनी महादेव में सुबह से ही भक्तों की कतार नजर आई। शहर सहित आसपास के क्षेत्र से लोग भगवान महादेव के दर्शन करने के लिए पहुंचे। शहर के मनोकामेश्वर महादेव, मंगलेश्वर महादेव, मुख्य मार्केट स्थित पिपलेश्वर महादेव, सांगानेर खाखरा वाले देवता सहित आदि स्थानों पर भोले बाबा का सुंदर श्रृंगार किया गया।

शहर समेत जिलेभर के मंदिरों और गलियों में भगवान शिव की भक्ति का अद्वितीय नजारा देखने को मिला। कांवड़ियों की पदयात्रा, मंदिरों में अभिषेक, भक्तों की आराधना और वातावरण में गूंजता शिवनाम इन सबने सावन के इस आखिरी सोमवार को अविस्मरणीय बना दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here