सात साल से फरार 3000 रुपये की ईनामी स्थायी वारंटी महिला गिरफ्तार

0
176
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भरतपुर। बयाना में जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , हरीराम कुमावत एवं वृताधिकारी बयाना कुष्णराज जांगिड के निर्देशन व सुपरवीजन में, पुलिस थाना बयाना टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त की। वर्ष 2018 के प्रकरण संख्या 915/2018 धारा 323, 341, 307, 34 आईपीसी में करीब सात वर्षों से फरार चल रही 3000 रुपये की ईनामी स्थायी वारंटी कुन्ती पत्नी प्रहलाद, उम्र 35 वर्ष, जाति कोली, निवासी नारौली, थाना रुदावल, जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया गया।

कुन्ती की गिरफ्तारी के लिए बीते पंद्रह दिनों से टीम लगातार आसूचना संकलन व तकनीकी निगरानी में लगी हुई थी। 01 जुलाई को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए महिला को पाली थाना डबुआ, जिला फरीदाबाद (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी एसीजेएम बयाना की पालना में की गई।

इस कार्रवाई में थाना बयाना टीम की सक्रियता, निरंतर प्रयास और तकनीकी दक्षता सराहनीय रही।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here