लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भूपालसागर (चित्तौड़गढ़)। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सांवता में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस एवं मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता पेंशनर समाज ब्लॉक अध्यक्ष मदन लाल विजयवर्गीय ने की।
भामाशाहों एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान
कार्यक्रम में शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले वासुदेव चारण (सेवानिवृत शिक्षाविद), पत्रकार धर्मेन्द्र सेन सहित कई भामाशाहों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी गोविंद विजयवर्गीय, सरपंच प्रतिनिधि चतरा भील, निलोद जीएसएस अध्यक्ष ओंकार लाल जाट सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और स्वागत
जिला शारीरिक शिक्षक संघ अध्यक्ष एवं विद्यालय प्रधानाध्यापक तिलकेश आचार्य के सानिध्य में अतिथियों ने मां सरस्वती और मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया।
विद्यालय परिवार ने अतिथियों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
बालक-बालिकाओं ने स्वागत गीत व देशभक्ति प्रस्तुतियाँ दीं जिन्हें सराहना मिली।
प्रधान राणावत की घोषणाएँ
मुख्य अतिथि प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत ने विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं—
-
विद्यालय भवन की छत की मरम्मत
-
दो नए कक्षों का निर्माण
-
खेल मैदान के लिए ₹3 लाख की स्वीकृति
-
छात्र-छात्राओं के लिए शुद्ध वातानुकूलित आरओ प्लांट
साथ ही उन्होंने भूपालसागर प्रताप सर्कल पर “एक शाम महाराणा प्रताप के नाम” दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।
समाजसेवियों का योगदान
-
गोपाल गुर्जर ने विद्यालय में साइकिल स्टैंड बनाने की घोषणा की।
-
सेवानिवृत प्रधानाचार्य वासुदेव चारण ने विद्यालय विकास के लिए ₹11,000 का सहयोग दिया।
-
पंचायत समिति सदस्य सत्यनारायण अहीर ने कहा कि प्रधान राणावत व विधायक अर्जुन लाल जीनगर के सहयोग से गांव तेजी से विकास पथ पर अग्रसर है।
कार्यक्रम का संचालन
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक तिलकेश आचार्य ने किया तथा आभार अध्यापक भेरूलाल गुर्जर ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई ग्रामीण, शिक्षक एवं भामाशाह बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।