Home latest भीलवाड़ा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

भीलवाड़ा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव के पंजीयन की वेबसाइट एवं क्यूआर कोड का विमोचन शुक्रवार को सांसद दामोदर अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा द्वारा भाजपा जिला कार्यालय, भीलवाड़ा में किया गया।

सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य

सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि यह महोत्सव पूरे देश के प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में भी पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हुई।
सांसद अग्रवाल ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले इस महोत्सव में कुल आठ खेलों का आयोजन होगा और प्रत्येक खेल के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

खेलों और प्रभारियों की सूची

  • क्रिकेट – राकेश कसेरा

  • वॉलीबॉल – लक्ष्मी लाल सोनी

  • बास्केटबॉल – राकेश पाठक

  • फुटबॉल – लादू लाल तेली

  • हैंडबॉल – कुलदीप शर्मा

  • कबड्डी – नंद लाल गुर्जर

  • खो-खो – अजय नोलखा

  • कुश्ती – सत्यनारायण प्रजापत

पंजीकरण व प्रतियोगिता की तिथियाँ

  • पंजीकरण : 29 अगस्त से 20 सितंबर तक

  • प्रतियोगिता अवधि : 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि

विमोचन कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, महापौर राकेश पाठक, महामंत्री प्रह्लाद त्रिपाठी, राकेश कसेरा, कुलदीप शर्मा शामिल रहे।

इसके अलावा कार्यक्रम में प्रेम गर्ग, कल्पेश चौधरी, लादू लाल तेली, लक्ष्मी लाल सोनी, आरती कोगटा, अजय नौलखा, ऋतुशेखर शर्मा, रामानुज सारस्वत, पूरण डिडवानिया, प्रेम विश्नोई, विमल जैन, छोटू पुरबिया, पुनीत प्रताप सिंह, ललित अग्रवाल, गौतम शर्मा, हेमेंद्र सिंह उपरेड़ा, रमेश राठी, मंजू पालीवाल, उम्मेद सिंह राठौड़, अनीता आर्य, कन्हैया लाल खटोड़, लोकेश खंडेलवाल, ओम पाराशर, मोहिनी माली, आजाद शर्मा, हीरा लाल बोहरा, रमेश मूंदड़ा, शिव चन्नाल, शिव लाल गुर्जर, नारायण जाट, लंकेश पाराशर, अनिल अग्रवाल, मुकेश शास्त्री, दीपक पाराशर, कैलाश सोनी, पंकज श्रोत्रिय, देवेंद्र गोयल, सी.पी. जोशी, सीमा चौधरी, कांता शर्मा, अरुण जैन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version