Home latest दूदू–नरैना वाया भाटीपुरा स्टेट हाईवे भूमि अवाप्ति को लेकर बैठक संपन्न

दूदू–नरैना वाया भाटीपुरा स्टेट हाईवे भूमि अवाप्ति को लेकर बैठक संपन्न

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी

सांभरलेक (जयपुर) । दूदू–नरैना वाया भाटीपुरा स्टेट हाईवे के भूमि अवाप्ति मामले को लेकर शुक्रवार को सांभर में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम ऋषिराज कपिल एवं तहसीलदार सृष्टि जैन ने की।

बैठक में बताया गया कि दूदू से भाटीपुरा तक लगभग 40 किलोमीटर लंबी स्टेट हाईवे सड़क बनाई जाएगी। साथ ही नरेना रोड से त्योद गांव तक हाईवे का बाईपास भी प्रस्तावित है।

बैठक में बरडोटी, सांभरलेक, नौरंगपुरा, काजीपुरा और त्योद गांव के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ज़मीन मालिकों ने अपनी आपत्तियां व सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे।

इस अवसर पर ईओ छगनलाल यादव, पालिकाध्यक्ष बालकिशन जांगिड़, स्टेट हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version