लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
किशनगढ़ रेनवाल | नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल शहर के एक निजी होटल में उद्योग संघ एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों द्वारा नीट (NEET) 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रुचिका यादव का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर रुचिका को राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा पहनाकर, पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
रुचिका यादव, राजकुमार यादव की पुत्री एवं धोलियों का बास निवासी हैं। उन्होंने NEET 2026 परीक्षा में 600 में से 587 अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उपस्थित लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि रुचिका की सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कालूराम यादव, शंकर लाल, पार्षद महेंद्र सिंह सुल्तानिया, ओमप्रकाश यादव, लादूराम कुमावत, प्रधानाचार्य योगेश शर्मा, महावीर विद्यालय के राजेश चौधरी, सांवरमल स्वामी, अशोक महला, रामस्वरूप जाखड़, राजेश जाखड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं परिवारजन उपस्थित रहे।















































