Home latest रेखा गुप्ता के दिल्ली की सीएम बनने पर महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह

रेखा गुप्ता के दिल्ली की सीएम बनने पर महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता आशीवाल ने मिठाई बांटकर जताई खुशी

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। आरएसएस की एक समर्पित कार्यकर्ता रेखा गुप्ता के दिल्ली में मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त होने पर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह नजर आ रहा है। शुक्रवार को रेनवाल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता आशीवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जताई।
इस दौरान रेनवाल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता आशीवाल ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री अपनी सभी बातों पर खरे उतर रहे हैं। राजनीति में महिला कार्यकर्ताओं को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33% आरक्षण का अधिकार दिया, और उसे अब साकार भी कर रहे हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री पद पर रेखा गुप्ता और राजस्थान में उपमुख्यमंत्री पद पर दिया कुमारी नियुक्त हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version