Home latest हरि सुमिरन सत्संगी संगम सम्मान कार्यक्रम 22 फरवरी को

हरि सुमिरन सत्संगी संगम सम्मान कार्यक्रम 22 फरवरी को

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— बड़ी संख्या मे सत्संगी होंगे शामिल
-कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह, कार्यक्रम की तैयारिया जोरो पर

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। रेनवाल क्षेत्र में मुख्य मार्ग के गांवों में रहने वाले सत्संगी कलाकारों का शनिवार को मुख्य मार्ग गतिविधि की ओर से छोटी डूंगरी स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में संगम होने जा रहा है। सायं 6:15 बजे से ‘हरि सुमिरन’ नामक सत्संगी संगम-सम्मान एवं सत्संग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सत्संगी कलाकार शामिल होगे।
खण्ड मुख्य मार्ग गतिविधि प्रमुख प्रेमचंद ने बताया कि मुख्य मार्ग गतिविधि रेनवाल क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर आने वाले गांवों में समाज जागरण का कार्य करती है, जिससे इनमे रहने वाले लोगों में उत्तरोत्तर संस्कार एवं सांस्कृतिक मूल्यों का सतत संचार होता रहे। इसी निमित्त रेनवाल क्षेत्र में मुख्य मार्ग के गांव में रहने वाले सत्संगी कलाकारों का संगम एवं सम्मान कार्यक्रम छोटी डूंगरी में रखा गया है।कार्यक्रम में आस पास के गांवो में रहने वाले सत्संगी, कलाकार, उपदेशक एवं कथावाचक इत्यादियों को आमंत्रित किया गया है। क्षेत्र में इस अनोखे कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने वाले सत्संगियो का तिलक लगाकर और दुपट्टा ओढाकर सम्मान भी किया जाएगा। रात तक चलने वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न-विभिन्न गांव से आने वाले छोटे-बड़े सत्संगी कलाकारों द्वारा पसन्दीदा चयनित भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version